नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अमिताभ बच्चन केबीसी का 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ के सीजन 16 का प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में उनको एक डायलॉग बोलते हुए देखा जा रहा हैं। ये देखकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
मेकर्स से शेयर किए 3 प्रोमो
हर साल दर्शक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, कुछ दिन पहले मेकर्स ने इसके 16वें सीजन का ऐलान भी कर दिया था। अब मेकर्स ने शो के एक नहीं बल्कि 3 प्रोमो रिलीज कर दिए हैं। इससे पहले सेट से कई तस्वीरें वायरल हुई थी। एक रिपोर्ट्स के अनुसार शो के लिए 26 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे।
ऐसा है प्रोमो
शो के शेयर किए गए प्रोमो जिसमें दिखाया गया है कि एक शख्स को कैसे उसके पत्नी के ट्रांसफर के बाद अपने ही घरवालों से बातें सुनने पड़ते हैं, क्योंकि वो भी अपनी पत्नी के साथ घर छोड़ने के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद वो लड़का अपने घर वालों से कहता है कि एक पत्नी के लिए उसका पति खड़ा नहीं होगा तो कौन होगा?’फिर बिग बी कहते हुए नजर आते है कि ‘जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा’।इसी प्रकार के 3 प्रोमो सामने आए हैं और तीनों में अलग अलग कहानी दिखाई गई है।
शो की शुरूआत
साल 2000 में अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर एक नए अंदाज में डेब्यू करते हुए शो की शुरुआत किए थे। उन्होंने होस्ट के तौर पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। सीजन वहीं अब सीजन 16 भी शुरू होने जा रहा है और इस बार भी वो शो को होस्ट करके धमाल मचाने को तैयार हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




