नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कैटरीना कैफ ने अब तक कई फिल्मों और गानों से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं एक बार फिर से कैटरीना कैफ सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने दोस्त के हल्दी फंक्शन में हुई एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैटरीना कैफ का डांस
कैटरीना कैफ एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ एक हल्दी फंक्शन में जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि एक्ट्रेस अपने एक दोस्त के फक्शन में थी। इस दौरान कैटरीना कैफ फिल्म ‘दिल्ली 6’ के मोस्ट पॉपुलर गाने ‘ससुराल गेंदा फूल’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का डांस मूव उनके फैंस को काफी जड़ पसंद आ रहा है।
फैंस के रहे हैं तारीफ
इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक भी काफी कमाल का लग रहा है। ग्रे कलर के फ्लोरल लहंगे में कैटरीना कैफ एक दम लाइट मेकअप खुले बाल और लाइट इयरिंग पहनी नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ के डांस को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। कैटरीना का यह वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-‘कि वह डांस का आनंद ले रही हैं।’ इसके अलावा दूसरे ने लिखा, ‘जिस तरह से वह उस पल का आनंद ले रही है वह काफी अच्छा है।’ इसके साथ कई और कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
री-रिलीज हो रही हैं एक्ट्रेस की फिल्म
आपको बता दें कि, कैटरीना कैफ फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ से काफी पॉपुलर हो गई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की जोड़ी ने सिनेमाघरों में आग लगा दिया था। वहीं अब उनकी ये फिल्म होली के दिन री रिलीज होने जा रही हैं।




