नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में इंस्टाग्राम पर अचानक से कोई भी रील वायरल होने लगती है। पर ज्यादातर ऐसी रील्स काम की नहीं होती हैं, पर अगर कोई ऐसा रील आपके सामने आ जाए जिससे आपको कुछ सीखने को भी मिल जाए तो? इंस्टाग्राम स्क्रोल करते हुए मेरे सामने भी ऐसी ही एक रील आई। ये रील थी कैलाशवती की जो कि गार्डनिंग टिप्स देती हैं। उनकी उम्र 71 है लेकिन उनका जोश किसी टीनएजर से कम नहीं है। चलिए जानते हैं उनकी अनसुनी अनोखी कहानी।
कैलाशवती की अनोखी कहानी
कैलाशवती के इंस्टाग्राम पर 464k फॉलोअर्स हैं। उनकी वीडियो आते ही लगातार वायरल हो जाती हैं और लोग कमेंट्स के बौछार करने लगते हैं। कैलाशवती हमेशा 4 से 5 घंटे गार्डनिंग करती हैं और वह अपने दिल के द्वारा लोगों को गार्डनिंग करना भी सिखाती है। उन्होंने अपनी एक वीडियो में बताया हैं कि, लोगों को लगता हैं कि मैं इसलिए गार्डनिंग करती हूं क्योंकि मैं बहुत स्वस्थ हूं। जबकि ऐसा नहीं हैं मैं कई सालों से मुंह में पेम्फिगस नाम की बीमारी से जूझ रही हूं। आपको बता दें की 23 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पति को खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन अपनी दोनों बेटियों की परवरिशमें लगा दिया। लेकिन जब उन्हें अपने लिए थोड़ा सा समय मिला तो वह इस बीमारी के चपेट में आ गई। इसके बाद उन्होंने सब से मिलना बंद कर दिया था। लेकिन तब उन्होंने गार्डनिंग करने का सोचा और आज वो इसमें ही बिजी रहती हैं।
इस प्रकार आया गार्डनिंग का आईडिया
कैलाशवती ने बताया कि उनकी ने घर लिया तो उन्होंने सोचा की फ्लावर लगाया जाएं। इस प्रकार उन्होंने गार्डनिंग करना शुरू कर दिया। और उन्होंने बताया की प्रकृति ने उन्हें बहुत कुछ दिया। ये एक प्रकार का मेडिटेशन साबित हुआ और उनकी साडी नेगटिविटी दूर हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसे ही अपना पेसा बना लिया और लोगों को अपने रील में कई गार्डनिंग की जानकारी भी देने लगी उन्होंने रील में आयुर्वेद से जुडी भी कई बातें शेयर किया है।
ऐसे हुई पहली वीडियो वायरल
कैलाशवती आखिर कैसे इतनी वायरल हो गई ये सवाल आपके मन में जरूर आ रहा होगा। दरअसल इसके पीछे कैलाशवती की बेटी की बहू का हाथ हैं। जब वो शादी करके घर आई तो उन्होंने ये सब देखा और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर कियाजो रातो रात काफी वायरल हो गया। और फिर धीरे-धीरे उनके काफी फैंस बन गए और उनसे ऑनलाइन गार्डनिंग सीखने लगें। आज उनके एक वीडियो पर लाखों कमेंट्स आ जाते हैं।





