नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ईशा कोप्पिकर बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे रोल्स से शुरुआत कर के इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया। उनका जन्म मुंबई के एक कोंकणी परिवार में हुआ था। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी उन्होंने मुंबई से ही की है। आज ईशा अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं।
पॉकेट मनी के लिए शुरू की थी मॉडलिंग
ईशा कोप्पिकर ने कॉलेज के दिनों में पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में छोटे रोल मिलने लगे और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। ईशा ने बॉलीवुड से लेकर तेलुगु फिल्मों में काम किया है।
तेलुगु फिल्म से किया करियर शुरू
ईशा ने सबसे पहले एक तेलुगु फिल्म W/o V. Vara Prasad से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म साल 2000 मेंआई फिज़ा थी, जिसमें उन्होंने गीतांजलि का किरदार निभाया।
हिट फिल्मों से बनीं टॉप एक्ट्रेस
शुरुआत में ईशा को छोटे रोल्स मिले, लेकिन बाद में उन्हें बड़े किरदार निभाने के मौके मिले। कंपनी, कांटे, दिल का रिश्ता, और डॉन जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।
ईशा ने कई हिट फिल्में की है जैसे मैने प्यार क्यो किया, हम तुम, गर्लफेन्ड्र, दिल का रिश्ता, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, फिजा, कृष्णा कौटेज और हर पल।
ईशा को आज भी कृष्णा कौटेज मूवी के लिए जाना जाता है। जिसमे उनकी एक्टिंग की काफी तारिफे की गई थी।
राजनीति में कदम
फिल्मी करियर के बाद ईशा ने राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने BJP के नेता नितिन गडकरी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया।
ईशा कोप्पिकर ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया है।





