नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस और एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध निया शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। दिल वालों की दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निया शर्मा आज टीवी सीरियल्स से लेकर रियलिटी शो तक में धमाल मचा रही हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, उनकी यह यात्रा आसान नहीं रही। चलिए, उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं निया शर्मा की जिंदगी के कुछ खास पहलू।
निया का एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं था
निया शर्मा का असली नाम नेहा है। 17 सितंबर 1990 में दिल्ली में जन्मी निया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की। हालांकि, निया का एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल की थी और जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग और टीवी की दुनिया में कदम रखा।
शुरूआत में नहीं मिली पहचान
निया ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में टीवी शो ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से की थी, लेकिन इस शो से उन्हें खास पहचान नहीं मिली।
पहचान मिली इस सीरियल से
इसके बाद, निया ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में मानवी के किरदार में नजर आईं और घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद निया ने ‘जमाई राजा’, ‘इश्क में मरजावा’, और ‘नागिन 4’ जैसे हिट शो किए। उन्होंने रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में भी भाग लिया और 2020 में ‘फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया’ जीतकर अपनी धाक जमा दी। निया ‘झलक दिखला जा’ सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं और फिलहाल ‘सुहागन चुड़ैल’ शो को लेकर चर्चा में हैं।
बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को पछाड़ा
निया शर्मा का लुक शुरू में बिल्कुल अलग था, लेकिन सफलता के साथ-साथ उन्होंने अपनी पर्सनालिटी पर भी काम किया। उनकी हॉट इमेज के चलते वे एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा शामिल थीं। इस लिस्ट में निया ने आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पछाड़ा।
डिजिटल डेब्यू और फियर फैक्टर की विजेता
2017 में निया ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया। उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे शो में हिस्सा लिया और विजेता बनकर उभरीं। निया अपनी बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं और अक्सर अपने फैंस को स्टाइल की झलक दिखाती रहती हैं।




