back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hrithik Roshan की शाहरुख से हो रही तुलना, ‘Fighter’ का टीजर देखने के बाद इस वजह से छिड़ी बहस

Fighter Teaser : फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज होने के साथ ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर छाए हैं। ऋतिक के लुक को दर्शकों से खूब प्यार और सराहना मिल रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज होने के साथ ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर छाए हैं। ऋतिक के लुक को दर्शकों से खूब प्यार और सराहना मिल रही है। वहीं, इनकी तुलना ‘डंकी’ में शाहरुख खान के लुक से हो रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्म से ऋतिक के चेहरे का स्क्रीनशॉट शेयर किया। यूजर ने लिखा- तस्वीर में आप उस खूबसूरत लड़के की आंखों के आसपास कुछ झुर्रियां और कुछ भूरे बाल देख सकते हैं। उम्र बढ़ने के बावजूद, एक्टर में अब भी कई लड़कियों को अपना दीवाना बनाने का आकर्षण है।

असली त्वचा दिखाते हुए बहुत अच्छे लग रहे

एक अन्य यूजर ने लिखा-ऋतिक असली त्वचा दिखाते हुए वह बहुत अच्छे लग रहे। एक ने लिखा-अपनी प्राकृतिक झुर्रियों को स्वीकार करने और ग्राफिक्स या मेकअप के साथ युवा दिखने के लिए किसी तकनीक का उपयोग नहीं करने के लिए धन्यवाद।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

बता दें फिल्म से मुख्य कलाकारों की शुरुआती झलकियां और किरदारों के नाम हाल में सामने आए थे। ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है। अनिल ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई है। दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाया है। सभी भारतीय वायु सेना की एयर ड्रैगन्स यूनिट से हैं। इसमें अनिल कपूर कमांडिंग ऑफिसर हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म कही जाने वाली ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Hrithik Roshan Birthday: चुनौतियों भरा रहा सफर, फिर एक्टर ऐसे बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵