back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD Special: ऋतिक रोशन फिल्म सेट पर लगाते थे झाड़ू, आज बेशुमार दौलत, एक्ट्रेस से खा चुके हैं जोरदार थप्पड़

HBD Special: ऋतिक रोशन फिल्म सेट पर लगाते थे झाड़े, आज बेशुमार दौलत, एक्ट्रेस से खा चुके हैं जोरदार थप्पड़

नई दिल्ली, रफ्तार। ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। एक्टर की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें होंगी। इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके ऋतिक कभी फिल्म के सेट पर झाड़ू लगाया करते थे। यह बात तब की है, जब वह अपने पिता राकेश रोशन को असिस्ट करते थे। राकेश रोशन उन्हें सिखाने के लिए सेट पर काम करवाते थे। एक्टर्स को चाय पिलाते थे। आज ऋतिक इंडस्ट्री के टॉप एक्टर हैं। लग्जरी लाइफ जीते हैं। 3 हजार करोड़ की संपत्ति है। मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर 100 करोड़ रुपए का घर है।

लग्जरी गाड़ियों के बड़े शौकीन

ऋतिक लग्जरी गाड़ियों के बेहद शौकीन हैं। इनके पास 10 से अधिक बेहद महंगी कारें हैं। रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज की दो कार हैं। एक कार की कीमत 7 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त ऑडी, मर्सिडीज, पोर्श समेत कई महंगी कंपनियों की कार है। ऋतिक को महंगी घड़ियों का भी शौक है।

फिल्म के लिए 35-70 करोड़ फीस

ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए 35-70 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। एक विज्ञापन करने के लिए 20-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इन्होंने जिम चेन खोल रखी है, जिसके आउटलेट पूरी दुनिया में हैं। भारत में 11 जिम है। इससे भी ऋतिक को खासी कमाई होती है।

रेखा ने मारा था थप्पड़

फिल्म कोई मिल गया के सेट पर 69 साल की रेखा ने ऋतिक रोशन को सच में जोरदार थप्पड़ मारा था। इसके बाद एक्टर अपना गाल सहला रहे थे। दरअसल, रेखा ने सीन शूट करने से पहले ही ऋतिक को बता दिया था कि वह सच में उन्हें थप्पड़ मारेंगी, जिससे सीन वास्तविक लगे। खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵