नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिना खान इस समय कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं। एक्ट्रेस के लिए यह समय बहुत मुश्किल भरा है वह लगातार अपने इलाज से जुड़ी अपडेट इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर करती रहती हैं।एक्ट्रेस को उनके फैंस और चाहने वालों से हर तरफ दुआएं मिल रही हैं। वहीं अब उनसे मिलने उनके दोस्त और महाभारत के अर्जुन, शाहीर शेख भी पहुंचे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बालों का बना हुआ विग पहने नजर आ रही हैं।
महिलाओं को हिना का स्पेशल मैसेज
दरअसल कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था जब उनका कीमोथेरेपी सेशन शुरू हुआ था और तब उन्होंने अपने बाल कटवा दिए थे क्योंकि कीमो में बाल झड़ने लग जाते हैं। वहीं अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने बालों का बना हुआ विग पहने नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जिस समय मुझे पता चला कि मेरे बाल झड़ जाएंगे मैंने उसे काटने का फैसला किया। जबकि ये उस समय भी काफी हेल्दी और लंबे थे। और फिर मैंने उन्हीं बालों का एक विग बनाने का फैसला किया। और मैं खुश हूं कि मैंने ये फैसला लिया था। मैं उन सभी बहादुर महिलाओं को एक स्पेशल मैसेज भेजना चाहता हूं जो समान संघर्षों से गुजर रही हैं।’
हिना के लिए दोस्त शाहीर शेख का मैसेज
हिना के इस वीडियो के वायरल होते ही उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत के लिए प्राथना कर रहे हैं। वहीं, उनके दोस्त और महाभारत के अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर हिना के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए प्यार और इमोशन कैप्शन लिखा। इस फोटो में एक्टर हिना के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। आप मेरी अजीज दोस्त हो। मैंने हमेशा आपको लोगों को प्रेरित करने वाले काम करते हुए देखा है। लेकिन पिछले कुछ महीने में आपके धैर्य को देखकर मुझे आप पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




