नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अवनीत कौर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसस में से एक है। एक्ट्रेस ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने खुद के दम पर आज इंड्रस्टी में नाम कमाया है। आज अपना 23वां बर्थडे मना रहीं है। मगर क्या आप जानते है कि वो यूथ में पॉपुलर कैसे हुई?
ऐसे की करियर की शुरूआत
23 वर्षीय अवनीत ने 2010 में जी टीवी के डांस शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2012 में लाइफ ओके के ‘मेरी मां’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह सब टीवी के शो ‘टेढ़े हैं पर तेरे मेरे हैं’ में नजर आई जिसमें उन्होंने झिलमिल की भूमिका निभाई थी। उन्होंने दर्शील सफारी के साथ सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 5’ में भी भाग लिया।
वह मर्दानी, चिड़ियाखाना, ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
अवनीत कौर जब छोटी थी तब उनका एक लाइफबॉय साबुन का विज्ञापन आया करता था जबसे लोगों ने अवनीत को पहचानना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2018 से 2020 में अवनीत टीवी सीरियल अलादीन के दोनो सीजन में दिखाई दी थी। अलादीन सीरियल के से अवनीत यूथ में पॉपुलर होने लगी थी।
टिक टॉक से भी मिली पापुलेरिटी
मोबाइल ऐप टिक टॉक पर भी अवनीत काफी पॉपुलर थी वो टिक टॉक पर वीडियो बनाती थी। मगर इसके साथ अवनीत फिल्मों में भी काम कर रही थी। अवनीत ने कई मूवीज में काम किया हुआ है।
कैसे ट्रोल हुई अवनीत
अवनीत की 2023 में एक मूवी टीकू वेड्स शेरू रोमांटिक कॉमेडी मूवी से काफी ज्यादा चर्चे में आ गई थी। साथ ही उनकों ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। दरअसल मूवी में अवनीत ने अपने से काफी बड़े एक्टर के साथ किसिंग सिन किया था जिसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
सोशल मीडिया पर एक्टीव है अवनीत
बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस अपने काम के अपडेट्स भी शेयर करती रहती है। इसके अलावा वो वीडियो फोटोस भी शेयर करती है। अवनीत अपने फैंशन और खूबसूरती की वजह से हमेशा छाई रहती है। अपने लुक से अवनीत आए दिन फैंस को इंप्रेस करती है।
आजकल क्या कर रही है अवनीत?
अवनीत अभी अपने एक प्रोजेक्ट से इंटरनेशनल क्षेत्र में कदम रखते हुऐ नजर आ रही हैं। अवनीत के लिए यह मौका किसी उपलब्धी से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अस उपलब्धी को भी फैंस के साथ शेयर किया था। बता दें कि अवनीत ‘लव इन वियतनाम’ नाम की एक ड्रामा मूवी की शूटिंग में व्यस्त है। उन्होंने अपने फैंस से इसके बारे में शेयर कर बताया है कि यह एक आकर्षक कहानी होगी। ‘लव इन वियतनाम’ बेस्टसेलर ‘मैडोना इन ए फर कोट’ पर आधारित मूवी है।





