back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gangs of Wasseypur Re-release: राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, इस फिल्म ने इन 6 एक्टर्स का बनाया करियर

साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं आज 30 अगस्त को ये फिल्म दोबारा थिएटर में रिलीज़ हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनीं फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ तो आप सभी को याद ही होगी। फिल्म ने साल 2012 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में कई बड़े कलाकार जैसे मनोज बाजपेयी, पीयूष मिश्रा शामिल है।

2012 में फिल्म की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर ने आज फिल्म को दुबारा से सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया है। वहीं फिल्म के दुबारा रिलीज़ के बाद इसका पोस्टर की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल फिल्म में कई ऐसे कलाकार मौजूद है जो आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हासिल कर चुके है। पर उस वक़्त पर वो करियर में स्ट्रगल कर रहे थे। फिल्म के दुबारा रिलीज़ में उन एक्टर्स के चेहरों को पोस्टर में देखा गया यानि अब वो सारे स्टार्स पोस्टर बॉय बन चुके है।

वैसे तो फिल्म में कई कलाकार मौजूद थे पर इन 6 कलाकारों ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बार एक अलग मुकाम हासिल किया। 

राजकुमार राव

राकुमार राव ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक्टर ने शमशाद नाम के लड़के का किरदार निभाया था। वहीं अभी की बात करें तो एक्टर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 500 करोड़ का आकड़ा छू लिया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बहुत कम लोग जानते है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कभी आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ में एक छोटे सा रोल प्ले किया था। इसके अलावा ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में उन्होंने पॉकेटमार का मज़ेदार किरदार निभाया था। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग ‘बाप का, दादा का, भाई का सबका बदला लेगा’ आज भी लोग मिस करते है।

हुमा कुरैशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी आज पोस्टर स्टार बन गयी है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में हुमा कुरैशी ने मोहसिना का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने फिल्म ‘महारानी’ में लीड भी किया था।

विकी कौशल

इस लिस्ट में एक नाम एक्टर विक्की कौशल का भी है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक्टर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

पंकज त्रिपाठी

फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में पंकज त्रिपाठी ने सर्पोटिंग रोल निभाया था। उन्होंने सुल्तान कुरैशी का किरदार प्ले किया था।

फैसल मलिक

पंचायत में प्रल्हाद चा का किरदार निभाने वाले एक्टर फैसल मलिक ने वासेपुर में इंस्पेक्टर गोपाल सिंह का किरदार निभाया था। बता दें कि इस फिल्म से एक्टर ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डुबो देंगे बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने, दिन बनेगा खास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बॉलीवुड और आधुनिक संगीत ने भगवान शिव की भक्ति को याद करने के लिए कई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...