back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजय देवगन की फिल्म भोला से सामने आया इन दो कलाकारों का फर्स्ट लुक पोस्टर

अजय देवगन की फिल्म भोला इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर गजराज राव और विनीत कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म भोला इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म के आए दिन टीजर और पोस्टर रिलीज होते हैंं। इसी कड़ी में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर गजराज राव और विनीत कुमार का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें गजराज राव देवराज सुब्रमण्यम के किरदार में नजर आ रहे हैं।

 गजराज राव के लुक का पोस्टर शेयर किया अजय ने

गजराज राव के लुक का पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने लिखा, “कौन बनेगा करोड़पति खेले बिना अगर आप करोड़पति बन गए, तो क्या कीजिएगा इतनी धन राशि का? अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझो। ये हैं ‘भोला’ के शैतान!!!”

विनीत कुमार के लुक पर अजय ने कही ये बात

वहीं विनीत कुमार के लुक का पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने लिखा, “रक्त के भक्त हैं हम। बना डालो इस थाने को शमशान।” अंधेरे पक्ष की शक्ति को कम मत समझो। ये हैं ‘भोला’ के शैतान!!!”अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। अजय खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...