back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kuch Khatta Ho Jaay : जानिए फैंस को कैसी लगी गुरु रंधावा की ये कॉमेडी फिल्म?

गुरु रंधावा ने बॉलीवुड की फ़िल्मों में अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। गुरु अपनी पहली फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ में हीर चावला का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसमें हीर आगरा के लिए एक अमीर परिवार से होते है...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘फेमस सिंगर’ गुरु रंधावा जो कि, अपनी आवाज़ और अपने टैलेंट के दम पर हजारों लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। उसी गुरु ने बॉलीवुड की फ़िल्मों में अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। गुरु की पहली फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ में हीर चावला को रोल प्ले कर रहे हैं।

हीर आगरा के एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है। इस फिल्म में हीर यानि गुरु कि स्वीट्स (मिठाई) का फैमिली बिजनेस है। घर वाले चाहते हैं कि उनका बेटा IAS बने। लेकिन हीर का और उसकी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य इरा जो इस फ़िल्म की हीरोइन है, उनसे प्यार करना है। इरा IAS का एग्जाम पास कर देश की सेवा करना चाहती है, लेकिन हालात ऐसे हो जाते हैं कि हीर और इरा को अपना सपना पूरा करने से पहले शादी करनी पड़ती है। शादी के बाद जल्द ही, बच्चा पैदा करने का प्रेशर शुरू हो जाता है और कपल परिवार से झूठ बोलता है कि इरा गर्भवती है। अब देखना होगा कि यह फिल्म गुरु के फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना पाती है कि नहीं।

इस फ़िल्म को लेकर फैंस ने क्या कहा ? –

फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ आने से पहले गुरु के फैंस ने रिव्यू देना स्टार्ट कर दिया है। ट्विटर पर आमना नामक एक फैन ने लिखा “एक सिनेमाई प्रस्तुति जो आपको मुस्कुराने, हंसाने और शायद एक या दो आंसू बहाने पर मजबूर कर देगी। कुछ खट्टा हो जाए में सब कुछ है!”

आमना ने लिखा WhatsApp_Image_2024_02_16_at_16_32_33.jpeg

वहीं विशु नाम की लड़की ने लिखा कि ‘ये एक शानदार फ़िल्म है। मुझे यह बहुत पसंद आई है।’ फैंस ने कहा ‘इस फिल्म को हम जरूर देखने जायेंगे और हमे उम्मीद है कि यह गुरू सर कि जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। फ़िलहाल, फैन्स अपने चाहिते गुरु की फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है।

विशु ने लिखा WhatsApp_Image_2024_02_16_at_16_33_47.jpeg

विवादों से घिरी गुरु की फिल्म कुछ खट्टा हो जाए –

आपको बता दें कि, गुरु और अनुपम खेर कि ये फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ रिलीज होने के पहले विवादों में घिर हुई है। अलीगढ़ कोर्ट के एक आदेश पर ये मूवी खटास में पड़ गई है। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी यह नहीं? इसका फैसला सुप्रिम कोर्ट के फैसले बाद ही पता चलेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tara Sutaria मोतियों से सजी एक बेहद खूबसूरत पोशाक में आधुनिक विक्टोरियन सौंदर्य का स्पर्श बिखेर रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Tara Sutaria एक बार फिर अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही हैं। इस लुक में वह मोतियों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵