back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां के गहने गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर देते थे रणबीर कपूर, कपिल शर्मा के शो में बताई पूरी कहानी

कपिल शर्मा के काॅमेडी शो में रणबीर कपूर निजी लाइफ से जुड़े सीक्रेट बताने वाले हैं। शो में कपिल शर्मा ओटीटी पर वापसी कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी स्क्रीन पर लौट आई है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर ने डफली के किरदार में वापसी की। नेटफ्लिक्स पर शो का पहला एपिसोड रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी मां नीतू कपूर बतौर गेस्ट पहुंचे।

मां की जूलरी गर्लफ्रेंड को दे देते थे रणबीर

शो में कपिल शर्मा ने रणबीर से पूछा कि क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड्स को रिद्धिमा के कपड़े गिफ्ट कर देते थे। इस पर रणबीर ने बताया कि वो तो अपनी मां के गहने भी अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे। रणबीर ने कहा- मुझे तब लगता था कि वो ही बहू बनने वाली है, तो देने में क्या है। नीतू ने बताया कि एक बार उन्होंने रणबीर की एक गर्लफ्रेंड को अपनी जूलरी पहने देखा तब उन्हें ये बात पता चली।

राहा की खूब हुई तारीफ

रणबीर शो में अपनी बेटी को लाने को काफी एक्साइटेड हैं। नीतू कपूर ने अपनी ग्रैंड डाटर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि “राहा बहुत क्यूट और बहुत ही प्यार से सबकी ओर नजर डालती हैं”। राहा अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

सुनील ग्रोवर ने की वापसी

सात साल पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की एक फ्लाइट में लड़ाई हो गई थी। तब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी की थी। तब सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। जिसके सात साल बाद अब दोनों साथ आए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...