नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को पेरेंट्स बन गए है। दीपिका ने इंस्टा पर पोस्ट कर बताया की उन्हें बेटी हुई है। वहीं अब फैंस के अंदर कपल्स की बेटी के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर रणवीर और दीपिका अपनी बेटी का नाम क्या रखने वाले है।
वहीं रणवीर ने एक बार अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ के एक एपिसोड में ये भी बता दिया है कि उन्होंने अपनी बच्चे का नाम पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया था।
बच्चे का ये नाम रखने वाले थे रणवीर सिंह
दरअसल, रणवीर के शो ‘द बिग पिक्चर’ में एक कंटेस्टेंट आए थे जिनका नाम शौर्यवीर था। रणवीर सिंह ने उनसे बातचीत के दौरान पूछा था कि अगर उनका बच्चा होता है तो क्या वे उनका नाम इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे उन्होंने ये भी कहा था कि मैं अभी से ही अपने बच्चों के नामों की लिस्ट को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं। तो अगर मुझे बेटा हुआ तो उसका नाम शौर्यवीर सिंह रखना चाहूंगा।
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर से ये भी पूछा गया था कि वो बेटा चाहते या बेटी तो एक्टर ने मंदिर का उदहारण देते हुए कहा कि ‘जब आप मंदिर जाते हैं, तो वे आपसे यह नहीं पूछते कि आपको लड्डू चाहिए या शीरा। आपको जो भी मिलता है, आप उसे पूरी श्रद्धा के साथ लेते हैं क्योंकि यह प्रसाद होता है। इसलिए यहां भी यही तर्क लागू होता है।’
ऐसे की थी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट
दीपिका ने मार्च के महीने में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी। वहीं कुछ समय पहले उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी कराया था जिसमे उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लांट किया था। इसके अलावा रणवीर और दीपिका गणेश चतुर्थी पर बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धि विनायक पहुंचे थे।
हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें





