नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्रद्धा कपूर राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2‘ ने जब से सिनेमा घर में दस्तक दी है, चारों तरफ इसका ही भावकाल दिखाई दे रहा है। इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। 15 अगस्त को फिल्म ने सिनेमाघर में दस्तक दी उसके बाद वीकेंड इसके लिए काफी खास रहा वहीं चार दिन में फिल्म 200 करोड़ तक पहुंच गई।
फिल्म स्त्री2 ने मारी बाजी
स्त्री 2 की कहानी इस बार दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सरकटे का आतंक’ सिर्फ फिल्म में ही नहीं बल्की सिनेमाघरों में भी तहलका मचा रहा है। इस फिल्म के साथ ही अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी रिलीज हुई थी।लेकिन कमाई के मामले में ‘स्त्री 2’ ने इन्हें काफी पीछे छोड़ दिया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने चौथे दिन भी बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई इस फिल्म के लिए वीकेंड काफी खास रहा। रविवार को फिल्म ने 55 करोड़ रूपये की कमाई की। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स-ऑफिस पर 51.8 करोड़ रूपये के बिजनेस के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ और तीसरे दिन 43.85 करोड़ रूपये की बड़ी कमाई की। फिल्म के कुल कलेक्शनकी बात की तो फिल्म का कुल कलेक्शन 190.55 करोड़ रुपये पहुंच गया।दुनियाभर में तो फिल्म ने आराम से केवल चार दिनों में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल
फिल्मी की कमाई में बढ़ती रफ्तार देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी फिल्म 400 के पार पहुंच सकती है।अबतक के सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड की तो ‘स्त्री 2’ पांचवे नंबर पर आती हैं। इससे पहले जवान (286.16 करोड़), पठान (280.75 करोड़), एनिमल (201.76 करोड़) और केजीएफ 2 (193.99 करोड़) आती है।




