back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border 2 Cast: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएगा ये बड़ा स्टार

'ग़दर 2' की सफलता के बाद मेकर्स ने सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, इस फिल्म में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘ग़दर 2’ की सफलता के बाद फैंस सनी देओल की ‘बॉर्डर 2‘ इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मेकर्स ने भी ये फैसला किया था कि वो ‘बॉर्डर 2’ बनाएंगे। फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आई थी कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं लेकिन अब फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री हो गई है। 

आयुष्मान खुराना ने किया फैसला 

बट बॉर्डर 2 फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आने वाले थे। लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं। एक रिपोर्ट ये भी साफ़ हुआ कि जब मेकर्स ने आयुष्मान खुराना को फिल्म के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने इस बारे में काफी सोचा हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया। 

फिल्म के लिए वरुण धवन हुए फाइनल 

पिंक विला की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। वहीं आपको बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेगें। जबकि फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा किया जाएगा। हालांकि वरुण के साथ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी फिल्म में स्पेशल रोल में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस फिल्म के किरदारों से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार ये भी पता चला की बॉर्डर 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन रही है। टीम कहानी में सनी देओल के साथ वरुण धवन को एक प्रमुख भूमिका में कास्ट कर इसे और भी बड़ी बनाने की योजना बना रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी तक पता नहीं चला है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म साल 2026 रिपब्लिक डे के दिन रिलीज हो सकती है। वहीं, वरुण धवन को हाल में ही रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में भी एक कैमियो रोल में देखा गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵