back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cannes Film Festival 2023: रेड कार्पेट पर लगेगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

इंटरनेशनल कान फिल्म फेस्टिवल मंगलवार से शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी फ्रांस के कान शहर में 76वां कान फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। बॉलीवुड के कई सितारें रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। इंटरनेशनल कान फिल्म फेस्टिवल मंगलवार से शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी फ्रांस के कान शहर में 76वां कान फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। ये फेस्टिवल 16 से 27 मई तक चलेगा। इस साल बॉलीवुड के कई सितारे रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगे।

अनुष्का शर्मा कान फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। फेस्टिवल के शानदार कार्यक्रम में अनुष्का रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शिरकत करने पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस केट विंसलेट भी शामिल होंगी। वहीं अनुष्का शर्मा के साथ ही पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इसी के साथ ही सनी लियोन भी कान में शिरकत करने पहुंच रही हैं।

‘कैनेडी’ का कान फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी कान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद रहेंगे। उनकी फिल्म कैनेडी को 2023 कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉली सिंह भी इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...