back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डांस करते हुए पांच साल से Nora Fatehi झेल रही हैं दर्द, सेट पर फिजियोथेरेपी की पड़ती है जरूरत

नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस की वजह से बाॅलीवुड में अलग पहचान बनाई है। वहीं उनको करियर के दौरान काफी कुछ फेस करना पड़ा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | नोरा फतेही बाॅलीवुड की डांसिंग क्वीन मानी जाती हैं। वहीं फैंस उनकी डांसिंग के खूब दीवाने हैं। नोरा ने कई फिल्मों में अपना डांसिंग का जलवा बिखेरा है। वहीं उन्होंने अपने डांस से लोगों का खूब मनोरंजन भी किया है।

नोरा फतेही का बाटला में बाटला हाउस में गाना ‘ओ साकी साकी’ काफी मशहूर हुआ था। एक्ट्रेस को शानदार प्रदर्शन की वजह काफी तारीफ मिली थी। वहीं गाने की वजह से उनको काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा था। इसका उन्होंने खुलासा किया है।

नोरा फतेही ने शुरू में काफी किया स्ट्रगल

नोरा फतेही ने करियर की शुरूआत में काफी स्ट्रेगल फेस किया था। उनको काफी कुछ झेलना पड़ा था। उनके गाने ओ साकी साकी ने नोरा को अलग पहचान दिया था। लेकिन गाने में काम करते हुए नोरा को काफी तनाव झेलना पड़ गया था। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि “उन्होंने कई बार हुक स्टेप की खूब प्रैक्टिस किया। स्टेज पर भी शानदार परफाॅर्म किया। उन्होंने आगे कहा कि ये इतना मुश्किल स्टेप था कि मैं आज भी फिजिटोथेरेपि करवाती रहती हूं”। ये भी खुलासा किया कि स्टेप और डांस से होने वाले दर्द के चलते वे पिछले साल से ही फिजियोथेरेपि करवा रही हैं।

साकी साकी में उन्होंने किया शानदार प्रदर्शन

‘साकी साकी’ के स्टेप्स को लेकर उन्होंने बताया कि गाने की प्रैक्टिस के दौरान उनका घुटना भी छिल गया था। उनके पीठ के निचले हिस्से में दर्द का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि ज्यादातर गानों में उनको चोट लग चुकी हैं। वहीं कई में उन्होंने खुद को चोट पहुंचाई है। उनके सेट पर भी हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट रहता है। वहीं इतनी तकलीफ के बाद नोरा फतेही के डांस में कभी देखने को नहीं मिली।

नोरा फतेही ने फेवरेट स्टेप का किया खुलासा

नोरा फतेही ने आगे बताया डांस ने बहुत से लोगों को खुद को शारीरिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर करने का प्रयास करते हैं।

नोरा फतेही जल्द ही तेलुगु फिल्म में आएंगी नजर

नोरा फतेही ने ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘माणिके’, ‘जेहदा नशा’, ‘नाह’ और कई डांस नंबर्स में में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। अपकमिंग प्रोजेक्ट में वे जल्द ही वरुण तेज की तेलुगु फिल्म ‘मटका’ में नजर आने वाली हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने गानों के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस इंस्टाग्राम...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵