back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayushmaan Khurana Birthday: अपने दम पर किया बॉलीवुड में एंट्री, आज फैंस के दिलों पर करते हैं राज

आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को इंडस्ट्री में 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं और आज वे अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलिवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे ही एक्टर्स में से एक फेमस नाम है आयुष्मान खुराना का, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना ने एक से बढ़कर एक रोल प्ले किए हैं। आयुष्मान हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान की फिल्मों में ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलती है। आयुष्मान खुराना का आज 40वां बर्थडे है। आपको बता दें कि, एक्टर को इंडस्ट्री में 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं। आज उनके खास दिन के मौके पर हम आपको एक्टर के स्ट्रगल और करियर के बारे में जानकारी देंगे। 

बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था 

आयुष्मान खुराना का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ है। एक्टर चंड़ीगढ़ के रहने वाले हैं और उनका असली नाम निशांत खुराना है। आयुष्मान को बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था और उनका यहीं सपना उनको मुबंई तक ले आया। आयुष्मान खुराना अपने कॉलेज के दिनों से ही थिएटर में भाग लेना शुरू कर दिया था। 

कम बजट की मूवी में भी धमाल कर जाते हैं

आयुष्मान खुराना एक ऐसे एक्टर हैं जो कम बजट की मूवी में भी धमाल कर जाते हैं। आज आयुष्मान की गिनती बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। आपको शायद ही अंदाजा होगा कि एक्टर फिल्मों से पहले टीवी स्टार हुआ करते थे। MTV का show roadies season 2 का खिताब आयुष्मान खुराना ने अपने नाम किया था। इसके अलावा एक्टर ने रॉक ऑन, इंडियाज गॉट टैलेंट, म्यूजिक का महामुकाबला और जस्ट डांस जैसे टीवी शो को होस्ट किया था। 

छोटे पर्दों पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं आयुष्मान

एक्टर ने छोटे पर्दों पर भी अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने कयामत और एक थी राजकुमारी जैसे सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सीरियल के कारण ही एक्टर को घर-घर पसंद किया जाने लगा और सीरियल से ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई। हालांकि आयुष्मान ने बेहद कम समय तक छोटे पर्दों पर काम किया। 

Vicky donor से फिल्मों की दुनिया में किया डेब्यू

एक्टर आयुष्मान ने मूवी Vicky donor से फिल्मों की दुनिया में डेब्यू किया। एक्टर ने कई हिट मूवीज दी है और उनके कई रोल फेमस हैं। आयुष्मान ने मूवी ड्रीर्म गर्ल में पूजा का रोल निभाकर अपने फैंस को काफी इंटरटेंन किया था। ड्रीर्म गर्ल के बाद एक्टर की फिल्म ड्रीर्म गर्ल 2 भी आई थी। जिसको भी लोगों ने काफी प्यार दिया था। एक्टर ने फिल्म गुलाबों सिताबों में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। दम लगा के हइसा में एक्टर ने लोगों का दिल जीत दिया था। इन सबके अलावा एक्टर ने आर्टिकल 15, बाला, शुभ मंगल सावधान, मेरी प्यारी बिंदू, अंधाधूंध, बधाई हो और बरेली की बर्फी जैसी फेमस मूवी में लीड एक्टर के तौर पर काम किया है। 

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं

आपको बता दें कि एक्टर को सींगिंग का भी शौक है। उन्होंने कई फेमस गाने गाए हैं। एक्टर को सॉन्ग पानी दा रंग के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। आयुष्मान ने साड्डी गली आजा, मेरा मन कहने लगा, नजम नजम, और मेरे लिए तुम काफी हो जैसे गाने गाए हैं।   

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...