back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asin शादी के सात साल बाद पति राहुल से लेंगी तलाक ? सोशल साइट से डिलीट की तस्वीरें

साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जादू दिखाने वाली एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने बॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने 'गजनी', 'रेडी' जैसी फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरा।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जादू दिखाने वाली एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने बॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने ‘गजनी’, ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में सलमान खान और आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की। मलयालम फिल्मों से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली असिन ने शादी के बाद सिनेमा छोड़ दिया और वो अपने पति और बेटी के साथ बिजी चल रही है।

पति के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम से कर दी डिलीट

एक्टिंग फील्ड छोड़ने के बावजूद असिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी अरीन और पति राहुल शर्मा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उनकी शादी की तस्वीरें भी उनके इंस्टाग्राम पर थीं, लेकिन ऐसी अफवाह है कि असिन और उनके पति के बीच कुछ ठीक नहीं है। वजह ये है कि उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें और पति के साथ बाकी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं।

असिन ने माइक्रोमैक्स के संस्थापक से की थी शादी

असिन ने 2016 में माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद असिन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।असिन ने अपनी शादी की तस्वीरें और पति की बाकी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है। इसको लेकर फैंस के बीच कौतहूल बना हुआ है की असिन अपने पति से तलाक लेगीं। असिन की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 24 अक्टूबर 2022 की है। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी पांच साल की बेटी अरिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। बता दे कि असिन को बॉलीवुड फिल्मों से पहचान मिली थी और वो बॉलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ फिल्मों में दिखाई दी थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी है ‘केनेडी’, कॉन्ट्रैक्ट किलर बने राहुल भट्ट बोले-किरदार ने मुझे अंदर से बदल दिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी पहचान बन चुकी डार्क और रॉ क्राइम थ्रिलर की दुनिया में लौट आए...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵