नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी रिलेशनशिप को लेकर अकसर सुर्खियों में बने होते हैं। वहीं दूसरी तरफ जाॅर्जिया एंड्रियानी ने घोषणा किया है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। वहीं हाल ही में अरबाज को लेकर बताया गया है कि उनकी लाइफ में कोई औऱ आने वाला है।
अरबाज खान को लेकर मिली जानकारी
अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा के साथ 1998 में शादी किया था। मलाइका अरोड़ा ने 2016 में अलग होने को लेकर ऐलान कर दिया था। इसके साथ जाॅर्जिया एंड्रियानी के साथ अरबाज को लेकर अटकलें होना शुरु हो गई थी। वहीं इस दौरान तस्वीर शेयर किया था। अरबाज खान ने इसके बाद 2019 में अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि कर दिया था।
पिछले साल ब्रेकअप को लकेर अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी गई थी। जाॅर्जिया एंड्रियानी ने इंटरव्यू में अरबाज खान के साथ ब्रेकअप को लेकर खुलकर चर्चा किया था। जानकारी के अनुसार अरबाज खान को कोई और मिला है। जिसको लेकर काफी सुर्खियां मिलना शुरु हो गई थी।
शूरा खान के साथ रिलेशनशिप में है अरबाज खान
जानकारी के मुताबिक अरबाज खान बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। आगे बताया गया है कि कपल अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। वहीं जल्द ही शादी की तैयारी में भी लगे हुए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज




