नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ पिछले शुक्रवार को रिलीज कर दी गई। वहीं फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित की फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर धमाल मचा दिया है। इसको लेकर रणबीर कपूर ने मुख्य टीम के साथ मिलकर एक शानदार पार्टी किया था। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो चुकी है। वहीं फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर खूब तहलका मचाना शुरु कर दिया है।
इसके अलावा रणबीर और उनके सह-कलाकारों बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना को इस फिल्म के लिए प्रशंसकों से अपार प्यार मिल रहा है। अब एक वीडियो आ गया है, जिसमें रणबीर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अलावा खूब डांस कर रहे थे।
सोशल मीडिय पर रणबीर कपूर की हुई चर्चा
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर ने संदीप वांगा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कपूर डांस करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल ने दूसरे दिन भी खूब जमकर कमाई किया है। फिल्म ने दूसरे दिन भी खूब कमाई करना शुरु कर दिया। जिसकी वजह से इसका कलेक्शऩ 100 करोड़ तक पहुंच चुका है। बाॅक्स आफिस की बात करें तो फिल्म एनिमल ने दूसरे दिन 66 करोड़ रुपये कमा लिया है।
एनिमल ने किया शानदार मुकाबला
विक्की कौशल की फिल्म एनिमल से भी शानदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन दोनों फिल्म की शानदार भिड़ंत देखी गई है। वहीं फिल्म एनिमल ज्यादा सफलता हुई है। इस फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म में एक बेटे और उसके बारे के रिश्ते को लेकर कहानी आधारित है।
रणबीर ने बेटे विजय का एंटी-हीरो रोल में शानदार काम किया है। जो पिता की सुरक्षा करने मे किसी भी तरह की हद तक पहुंच सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने एनिमल को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है।
फिल्म में कई बोल्ड सीन भी है मौजूद
फिल्म में कुछ बोल्ड सीन भी मौजूद है। बताया जा रह कि ‘एनिमल’ ने मुंबई, दिल्ली/एनसीआर, पुणे और हैदराबाद में ऑक्यूपेंसी में बड़ा उछाल देखने को मिल गया है। संभावना लगाई जा रही है कि ‘एनिमल’ रविवार को भी कमाई की तेजी रखी गई है।
‘एनिमल’ की पहली झलक नए साल के मौके पर आना शुरु हो गई है। इसको लेकर खूब चर्चा हो गई। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार




