back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ananya and Aditya Viral: अनन्या पांडेय ब्वॉयफ्रेंड आदित्य संग डिनर पर निकली, पैप्स पर नजर पड़ते हुई ‘लाल’

Ananya and Aditya Viral: बॉलीवुड की एक खूबसूरत जोड़ी डिनर पर स्पॉट हुई है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। ये जोड़ी एक्ट्रेस अनन्या पांडेय और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की एक खूबसूरत जोड़ी डिनर पर स्पॉट हुई है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। ये जोड़ी एक्ट्रेस अनन्या पांडेय और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की है। दोनों सोमवार की देर रात साथ डिनर करने निकले थे। जब अनन्या ने पैपराजी को देखा तो वो शर्म से लाल हो गईं। चेहरे को हथेली से ढंकने लगी। दरअसल, ये दोनों अपने रिश्तों को छिपाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों अक्सर साथ में स्पॉट हो जाते हैं।

कपल ने कर रखी थी ट्विनिंग

डिनर पर स्पॉट हुए इस कपल ने ट्विनिंग कर रखी थी। दोनों ने सफेद शर्ट और डेनिम ब्लू जींस पहन रखी थी। एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। आदित्य भी बहुत हैंडसम लग रहे थे।

आदित्य और अनन्या ने क्यूट स्माइल से जीता दिल

पैपराजी द्वारा दोनों कैमरों में कैद होने के दौरान क्यूट स्माइल दी। इनकी स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। हालांकि इससे पहले अनन्या पैपराजी को देखकर ब्लश कर रही थी। एक्ट्रेस ने पैपराजी को बाय भी किया। हाल में दोनों पुर्तगाल और गोवा में वेकेशन मनाकर आए हैं।

दोनों साथ में बेहद खुश दिखे

आदित्य कपूर और अनन्या बेहद खुश दिख रहे थे। अनन्या ने कार में बैठकर पैपराजी को पोज भी दिया। एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने भी कई स्टाइलिस पोज दिए। दोनों की तस्वीरों पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

ड्रीमगर्ल-2 में दिखी अनन्या, आदित्य की वेब सीरीज आई

हाल में अनन्या पांडेय की फिल्म ड्रीमगर्ल 2 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। इसकी सक्सेस पार्टी भी आयोजित हुई थी। वहीं, एक्टर आदित्य रॉय कपूर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर में दिखे थे। हॉटस्टार पर रिलीज हुई यह सीरीज बहुत कमाल नहीं कर सकी। सीरीज में लीड रोल में आदित्य के अलावा अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...