नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड शादी करवाई। इस शादी में दुनिया से हजारों मेहमान शामिल हुए थे। कई दिनों से हर कोई बस इनकी शादी का ही इंतजार कर रहा था। वहीं, अब कपल की भव्य शादी से वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट की ग्रेंड एंट्री दिखाई गई। इसके साथ ही उनका शादी करे लिए पहला लुक भी सामने आ गया है।
मोररथ पर बैठकर हुई एंट्री
राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी पर ट्रेडीशनल रेड एंड व्हाइट लहंगा पहना राधिका फोटोज में एकदम रोयल अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनकी स्टेज में एंट्री का भी वीडियो सामने आया हैं इसमें वो भव्य तरीके से एंट्री ले रही हैं। राधिका ने बहते पानी में मोररथ पर बैठकर ग्रैंड एंट्री ली थी। वहीं, राधिका के साथ मोररथ पर श्लोका मेहता भी बैठी नजर आ रही हैं। इस भव्य एंट्री कोदेखकर हर कोई काफी हैरान हैं।
वरमाला और फेरे का वीडियो वायरल
अंबानी फैमिली का एक और वीडियो सामने आ रहा है इसमें अनंत और राधिका एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद हाथ थामकर डांस करते रहे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बैकाग्राउंड में धार्मिक भजन गीत और ढोल बज रहे हैं। इसके बाद उनके फेरों का भी वीडियो सामने आया जिसमें अनंत और राधिका फेरे लेते नजर आए। राधिका ने सफेद और लाल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं अनंत अंबानी भी डिजाइनर वर्क वाले लाल शेरवानी में कमाल रहे हैं।
बारात में जम के नाचे सेलेब्स
सोशल मीडिया अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें वीडियो छाए हुए है। शादी के पहले बारात का भी वीडियो सामने आय जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी नजर आए इसके साथ ही खेल जगत से कई खिलाड़ी इस समरोह में शामिल हुए। शादी में 2 हजार से ज्यादा सिलेब्रिटीज शामिल हुए थे। शादी की रस्मों के दौरान जहां सोनू निगम, हरिहरन, श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने गाने गाए, वहीं अजय-अतुल ने म्यूजिक से समां बांध दिया।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




