नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शर्मिन सहगल की एक्टिंग और उनके डायलॉग को इन दिनों काफी रिक्रिएट किया गया। 200 करोड़ के बजट में बनीं संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 1 मई 2024 को रिलीज हुई थी, जिसे फैंस का प्यार तो मिला लेकिन इसके साथ ही आलमजेब केकिरदार निभाने पर शर्मिन सहगल वो ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके डायलॉग पर कई फनी वीडियो भी वायरल हुए थे जिसे सेलेब्स ने की बनाया था। वहीं, अब बिहार की आलमजेब का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिन्होंने भोजपुरी स्टाइल में एक बार देख लीजिए डायलॉग को रिक्रिएट किया है।
क्या आपने भोजपुरी में सुना ‘एक बार देख लीजिए’ डायलॉग
अब शर्मिन सहगल के चर्चित डायलॉग ‘एक बार देख लीजिए’ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि ये थोड़ा अलग हैं क्योंकि इसको बिहार की आलमजेब का नाम दिया। इस वीडियो के कैप्शन में भी ‘बिहार की आलमजेब’ लिखा हुआ है। वीडियो की बात करें तो, एक लड़की आलमजेब के किरदार में सफेद रंग के ऑउटफिट में तैयार होकर हीरामंडी के एक बार लीजिए वाले डायलॉग को भोजपुरी में रिक्रिएट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं लड़की ये चेहरे के एक्सप्रेशन भी काफी कमाल के हैं। ये वीडियो खुद लड़की ने अपने इंटाग्राम पर शेयर किया हैं। इस लड़की का नाम अनुप्रिया है और वो बिहार की रहने वाली हैं।
इस शो के कॉन्टेस्ट्स ने भी बनाया वीडियो
इसके अलावा लगतार इस डायलॉग पर वीडियो वायरल हो रहे है। हाल ही में राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया हैं इसमें राहुल वैद्, अली गोनी, विक्की जैन, करन कुन्दरा के अलावा लाफ्टर शेफ्स शो के सभी लड़के नजर आ रहे है और आलमजेब’ का डायलॉग ‘एक बार देख लीजिए बोलते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ हैं दरअसल लाफ्टर शेफ्स शो की लड़कियों – निया शर्मा, रीम शेख और जन्नत जुबैर – ने हाल ही में इस डायलॉग को बोला था उनका उनका ही वीडियो वायरल हुआ था।
दूसरे सीजन का हुआ ऐलान
हीरामंडी सीरीज को काफी लोगों ने काफी पसंद किया ये संजय भंसाली की डेब्यू सीरीज हैं। जिसके 8 एपिसोड हैं वहीं अब फैंस इसके दूसरे सीजन के आने का का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके दूसरे सीजन के आने का ऐलान भी हो गया है। पहले सीजन शर्मिन सहगल के अलावा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, जेसन शाह, मनीषा कोइराला और ताहा शाह बदुशा अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




