नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर ने सब को हैरान कर दिया। इस फिल्म में इस बार केवल ‘स्त्री 2’ ही नहीं बल्कि इस बार सिर कटा भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर दी थी।
एडवांस बुकिंग में ‘स्त्री 2’ आगे
फिल्म ‘स्त्री 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शक अपने लिए सीट बुक करवाने लगे हैं। वहीं, बुकिंग शुरू के कुछ घंटे में ही बिके टिकट के आंकड़े भी आने लगे हैं। फिल्म ने शुरूआती 38 घंटों में यहा तक सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। सामने आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘स्त्री 2’ के एडवांस बुकिंग के पहले दिन लगभग 85 हजार टिकट बिके हैं। वहीं आंकड़े देखने के बार जो रिपोर्ट सामने आई कि फिल्मने सलमान खान की ‘टाइगर 3’ से 20 प्रतिशत और रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ से 25 प्रतिशत ज्यादा टिकट की ब्रिकी हुई है
15 अगस्त को होता इन फिल्मों में तकरार
फिल्म की बुकिंग को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर रिलीज से पहले 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक जाएंगे, तो फिल्म अबतक टॉप 3 नेशनल चेन में टॉप पर होगी। जिन्हें जबरदस्त एडवांस बुकिंग के लिए जाना जाता है।इसके लिए फिल्म की टीम लगातार प्रमोशन भी कर रही हैं। अक्सर श्रद्धा और राजकुमार को किसी न किसी शो और इवेंट में देखा जा रहा हैं। वहीं इन सब से माना जा रहा की फिल्म पहले ही दिन बढ़िया कलेक्शन कर सकती है। इसके साथ आप को ये भी बता दें कि, ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है और इसी दिन अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम-शरवरी वाघ की ‘वेदा’ के भी रिलीज हो रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




