नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। श्रद्धा कपूर को हाल ही में फिल्म के प्रमोशन पर सुर्ख लाल साड़ी में देखा गया। श्रद्धा कपूर का यह लुक बहुत वायरल हो रहा है लोग एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर सीरीज 4 में भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत मरून कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
श्रद्धा कपूर का फैशन सेंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए या फिर कहीं भी नजर आती है तो उनका फैशन लोगों को बहुत पसंद आता है। इससे पहले श्रद्धा कपूर का मैक्सी ड्रेस वाला लुक वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस को खूब तारीफें मिली।।
श्रद्धा कपूर की साड़ी की खासियत
श्रद्धा कपूर की साड़ी बहुत खास है जिसे साटन जॉर्जेट कपड़े से तैयार किया गया है। साड़ी पर जितनी कड़ाई की गई है उस एरिया में सिक्विन स्प्रिंकलर की सजावट की गई है। यह एक ऐसा पार्ट है जो साड़ी को सबसे अलग बनाता है। साड़ी में बॉर्डर पर मशीन सिक्विन कढ़ाई की गई है जो पूरी साड़ी का लुक खास बनाती है।
पारंपरिक तरीके से पहनी साड़ी
श्रद्धा कपूर ने लाल मरून कलर की साड़ी को बड़े ही सादगी के साथ पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने पारंपरिक तरीके से साड़ी को बांधा है जिसमें पल्लू कंधे से नीचे की ओर सरका हुआ था। श्रद्धा ने अपने साड़ी वाले लुक को कंप्लीट करने के लिए अजरख-प्रिंटेड वी-नेक ब्लाउज़ भी पहना हुआ है। इस ब्लाउज में खूबसूरत हाथ की कढ़ाई की गई है।
क्या है साड़ी की कीमत
श्रद्धा कपूर ने जो मैरून कलर की साड़ी पहनी हुई है वह देखने में जितनी खूबसूरत है उसकी कीमत भी काफी हाई-फाई है। बता दें कि, इस खूबसूरत मैरून कलर की साड़ी की कीमत 48,500 रुपए है। अगर आपको भी श्रद्धा कपूर का यह लुक क्रिएट करना है तो आपको मार्केट में साड़ी आसानी से मिल जाएगी। अगर आप चाहे तो ऑनलाइन भी इस साड़ी की शॉपिंग कर सकते हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




