नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अमीषा पटेल और सनी देओल के फैंस उनकी हर अपडेट पाने को एक्साइटेड रहते है। उन्होंने गदर 2 में शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस का दिल जीत लिया था। तब से ही फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनकी लाइफ से रिलेटेड हर अपडेट जानने को बेताब रहते हैं। वहीं फैंस उनकी जन्मदिन को लेकर बहुत खुश हैं। अमीषा पटेल 9 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं।
बर्थडे के मौके पर हम अमीषा की लाइफ का एक किस्सा शेयर करने वाले हैं। एक साल पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने लव लाइफ का किस्सा फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की।
अमीषा ने बताया था, “एक बॉयफ्रेंड था, इंडस्ट्री में आने से पहले मिला था। वो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था।” एक्ट्रेस के परिवार वालों को भी लड़का पसंद आ गया, लेकिन उनकी शादी उससे नहीं हो सकी। इसको लेकर अमीषा ने भी वजह भी बताई थी।
अमीषा पटेल ने खोला राज
अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में सिम्मी गिरेवाल से बात करते हुए बताया कि वो फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं था। ऐसे में वो नहीं चाहता था कि अमीषा फिल्मों में काम करें, लेकिन अमीषा पटेल हमेशा फिल्म में काम करना चाहती थीं। इसकी वजह वह अपने बायफ्रेंड से अलग हो गईं। दोनों ने डिसाइड किया कि ऐसे में उनकी शादी करना भी मुश्किल होगा। इसके बाद अमीषा पटेल का रिश्ता टूट गया। चैट शो में अमीषा की मां ने बताया एक्ट्रेस के लिए कई रिश्ते आए, लेकिन फिल्मी करियर को लेकर उनकी शादी नहीं हो पाई।
फैमिली ने भी फैसला का नहीं किया सपोर्ट
वैसे बॉयफ्रेंड ही नहीं अमीषा पटेल के पिता और परिवार वाले भी उनके फिल्मों में काम करने के फैसले को फेवर नहीं करते थे। वो चाहते थे कि वो फैमिली बिजनेस में हाथ बटाएं, लेकिन उन्होंने जिद कर के फिल्मों में आने का फैसला लिया था।
अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ फिल्म रही सुपरहिट
अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सुपरहिट रही थी। फिल्म पिछले साथ अगस्त में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए करीब एक साल हो गए हैं। वहीं फिल्म सनी देओल के साथ अमीषा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




