नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन में आमिर खान ने Gauri Sprat के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है। आमिर ने बताया कि वो दोनों 18 महीने से रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आमिर खान ने इतने समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर कैसे रखा।
इस प्रकार छुपाए रखा रिलेशनशिप
आमिर ने अपनी प्री बर्थडे पार्टी में गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया। उन्होंने बताया कि वो गौरी को अपने परिवार और बच्चों से पहले ही मिलवा चुके हैं। रिश्ते को छुपाकर कैसे रखा? इस सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा कि गौरी अभी तक बेंगलुरु में रह रही थीं। ऐसे में वो उनसे मिलने बेंगलुरु जाया करते थे। वहां पर मुंबई के मुकाबले मीडिया अटेंशन बहुत कम है। इसलिए अपने रिश्ते को छुपाने के लिए उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
इसके साथ ही आमिर ने कहा कि कभी-कभी जब गौरी मुंबई आती थीं तो मीडिया का ध्यान उन पर नहीं गया, क्योंकि उन पर मीडिया का फोकस कम होता है। (दरअसल, सलमान और शाहरुख खान के घर के बाहर मीडिया काफी होती है, जबकि आमिर के साथ ऐसा नहीं है, इसकी एक वजह ये है कि वो लो प्रोफाइल रहना प्रिफर करते हैं।)
Aamir Khan ने बताया- अभी क्यों रिश्ते का खुलासा किया
आमिर खान ने कहा कि वो और गौरी कमिटेड हैं और अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां पर वो एक-दूसरे को लेकर सिक्योर्ड हैं। इसलिए उन्होंने गौरी के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक करने का फैसला किया। वहीं तीसरी शादी को लेकर आमिर ने कहा कि फिलहाल उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। उन्होंने कहा- पता नहीं 60 की उम्र में शादी शोभा देगी या नहीं.. हालांकि, उन्होंने बताया कि उनके परिवार को गौरी पसंद हैं और वो दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं।
आमिर खान ने मीडिया से कही ये बात
रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए उन्होंने अनुरोध किया कि मीडिया गौरी के लिए काइंड रहे। आमिर ने कहा- ‘मैंने उन्हें ये बताने की कोशिश की है कि ये कैसा होगा, मीडिया का पागलपन कैसा होगा और उन्हें इसके लिए कुछ हद तक तैयार किया है. उन्हें इसकी आदत नहीं है. लेकिन हमें उम्मीद है कि आप लोग दयालु होंगे।’




