back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

बॉलीवुड में के ऐसे कई सेलेब्स हैं जो एक्टिंग फील्ड में आने से पहले बतौर इंजीनियर काम करते थे फिर उन्होंने अपना करियर फिल्म में आजमाया और हर जगह छा गए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के समय कई ऐसे कई मशहूर सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। तलकीन क्या आपको पता है ऐसे कई स्टार्स हैं जो बॉलीवुड में आने से पहले यानि एक्टिंग फील्ड में आने से पहले बतौर इंजीनियर काम किया करते थे।इस लिस्ट में रितेश देशमुख और आर माधवन जैसे कई और बड़े नाम भी शामिल हैं। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं। 

फिल्मों में आने से पहले बतौर इंजीनियर काम करते थे ये सेलेब्स

‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से अपना जलवा चलाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने इसी फिल्म से ही अपने करियर की। शुरूआत की थी। आपको बता दें कि, एक्टिंग में आने से पहले वो बायोटेक इंजीनियर थीं। उन्होंने बतौर इकोनॉमिक एनालिस्ट काम भी किया था।

एक्टर आर माधवन अपनी एक्टिंग से हमेशा कमाल दिखाते हैं। आपको बता दें कि  फिल्मों  में आने से पहले एक्टर भी इंजीनियर रह चुके हैं। हाल ही में माधवन रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे। माधवन ने कभी ब्रिटिश रॉयल सेना में भी काम किया था। 

कार्तिक आर्यन आज के समय के वो एक्टर हैं जिनकी फिल्में देखना लोग काफी पसंद करते हैं। उनके कई फैंस उनकी नई फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। आपको बता दें कि, एक्टर के पेरेंट्स और उनकी बहन डाक्टर हैं, जबकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिर  उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

एक्टर रितेश देशमुख आज काफी बड़े एक्टर बन गए हैं। उनकी अक्सर फिल्में कॉमेडी होती है। आपको बता दें कि, एक्टर ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वो एक विदेशी आर्किटेक्चरल फर्म में काम करते थे। 

एक्ट्रेस कृति सेनन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था।  लेकिन, इंजीनियरिंग छोड़कर वो मॉडलिंग में आ गई थीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।उन्होंने  एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 की तेलुगु फिल्म ‘नेनोक्काडाइन’ से हुई थी।आज उनके काफी फैंस हैं जो उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फिनाले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵