नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फिनाले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। इंडिया के जीतने के बाद पूरे देश में इसकी खुशियां मनाई जा रही है। कई जगह आतिशबाजी हुई तो वहीं इंडिया के नारे लगाए गए। इंडिया पहली ऐसी टीम है जिसने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। ऐसे में पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है। इंडिया की जीत की खुशी को सब सेलिब्रेट कर रहे हैं साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।
टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड के स्टार्स ने दी बधाई
सनी देओल ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया के GABRUS!!! आपने जीत लिया!!! #Champions आपने हिंदुस्तान को गर्व महसूस कराया है!! तीसरी वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई, आप सच में GABRUS की तरह खेले- बिना डरे, पूरे दिल से! जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। हिंदुस्तान जिंदाबाद!!!’
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई। बैक टू बैक वर्ल्ड चैम्पियन।’
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बांग्ला’ से अपने डांस का एक GIF शेयर किया और लिखा, ‘इस वक्त हर घर में ऐसा ही माहौल है। वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया।’
अजय देवगन
अजय देवगन ने लिखा, ‘चीख-चीखकर मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरे चेहरे से ये मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जाने वाली है! टीम इंडिया आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व महसूस कराया है! एक बार फिर चैंपियंस!’
विकी कौशल
विकी कौशल ने चार स्टोरीज पोस्ट कीं। एक में उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी। दूसरे में जसप्रीत बुमराह, तीसरे में संजू सैमसन और चौथे में सूर्य कुमार यादव की तारीफ की।
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए पोस्ट किया और लिखा, ‘इंडिया चैंपियन है। जय हिंद।’ टीम इंडिया और वर्ल्डकप के हैशटैग इस्तेमाल किया।




