back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमा बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। खिलाड़ी की जीत के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जश्न मान रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने मेन्स जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। ओलंपिक में इस बड़ी जीत के बाद नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलने लगी। इसके अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर खिलाड़ी को बधाई दे रहे हैं। इसमें विक्की कौशल, आर माधवन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्स शामिल है।

95a9f76b37aac196792fee237ee3c411-b4116ddaddc4486747efbebbccce14491723176015855209_original.avif

इन कलाकारों ने दी बधाई 

विकी कौशल में नीरज चोपड़ा को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बधाई दी है। एक्टर ने स्टोरी लगाते हुए लिखा है, ‘सीजन का बेस्ट परफॉर्मेंस। आप हमेशा हमें गौरवान्वित करते हैं भाई।’ मलाइका अरोड़ा ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा है, ‘भारत के लिए यह ऐतिहासिक स्थान है मैंने इसे लाइव देखा।’ नीरज चोपड़ा की जीत पर सनी देओल ने बधाई देते हुए लिखा है, ‘गोल्डन मैन नीरज, आप हमारे देश का गौरव हैं, जिसने तिरंगा फहराया है।’

7c215251ec0316d531d6d3d363dbba1e-387e7292c4283bf7488145ef0e828a6b1723176664156209_original.avif

रकुल प्रीत सिंह ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘वाह नीरज, आपने एक बार फिर कर दिखाया। दूसरा ओलंपिक पदक जीतने के लिए आपको बहुत बधाई। भारत गर्भ से झूम रहा है।’ इतना ही नहीं जैकी भगनानी और कई अन्य सितारों में नीरज चोपड़ा की जीत पर जश्न मनाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵