नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| एक्टर ताहा शाह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। ताहा शाह ने संजय भंसाली की वेब सीरीज में ताजदार की अहम भूमिका निभाई। दर्शकों का जिल जीत लिया है। ताहा शाह को हीरामंडी में काफी पहचान मिली थी।
एक्टर ने 2011 में डेब्यू किया था। ताहा शाह ने खुलासा किया कि उनको करियर बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक वक्त के दौरान करण जौहर की कार के पीछे ताहा शाह भाग गए थे।
इंटरव्यू में किया खुलासा
ताहा शाह ने इंटरव्यू में खुलासा कर दिया है कि एक बार करण जौहर की कार के पीछे भाग रहे थे। वह एक आडिशन में दिखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि करण जौहर ने उनको देख लिया था, उनकी कार रोक ली और पानी भी आफर किया था।
ताहा शाह ने बताया कि “उन्होंने मुझे देख लिया, कार रोकी और पानी देना शुरु कर दिया। उन्होंने अगले दिन फिल्म ‘गिप्पी’ के आडिशन को लेकर मुझे बुलाया था। इसके बाद मुझे ये अहम भूमिका हासिल हुई। ताहा शाह ने सोनम नायर की 2013 फिल्म में अर्जुन की भूमिका निभाया था। उन्होंने ये भी कहा कि इससे उनका करियर नहीं बन पाया। इसके साथ उन्होंने बरखा, बार बार देखो औऱ रांची डायरीज जैसी फिल्मों ने एक्टिंंग किया। जिससे उन्होंने कोई फेम नहीं दिया।
करण जौहर ने निभाई अहम भूमिका
करण जौहर ने एक बार ताहा शाह को लेकर बात की थी और कथित तौर पर कहा था, ”ताहा की एक मजबूत स्क्रीन उपस्थिति मौजूद है। जो मैचोइज्म और वल्नरबिलिटी को जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है। मुझे पता है कि वह फिल्मों में शानदार पारी खेल सकते हैं।”
ताहा शाह की एक्टिंग की खूब हुई तारीफ
ताहा शाह ने 2011 में बम्पी द्वरा निर्देशित और ‘लव का द एंड’ फिल्म में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्माण वाई फिल्म्स ने किया था। उनके अभिनय को लेकर खूब तारीफ की गई। वहीं रणवीर और अनुष्का शर्मा की फिल्म के मुकाबले उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसको लेकर उन्होंने कहा रणवीर सिंह ने फिल्म में शानदार काम किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





