नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही मैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया है. इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है। धर्मेंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन बीती रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद अब उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
हो रही थी लेने में तकलीफ
बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की सेहत काफी दिनों से खराब चल रही वहीं अब 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल कुछ दिन पहले ही उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा था। बता दें कि धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है एक से बढ़कर एक फिल्मों से अपना जादू चलाया।
क्या था धर्मेंद्र का पूरा नाम
हर कोई उन्हें धर्मेंद्र कहा कर ही बुलाते हैं लेकिन आपको बता दें कि, उनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेन्द्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे। अपने गांव से मीलों दूर धर्मेन्द्र ने एक सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ देखी और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि अपना करियर उन्होंने फिल्मों में बनाने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि, धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब तक फिल्मों में एक्टिव हैं. एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया।
धर्मेंद्र को मिले है कई बड़े अवॉर्ड
धर्मेंद्र ने फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग की नहीं की, बल्कि वह प्रोड्यूसर भी रहे हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता और फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।





