नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषल ने बहुत छोटी सी उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उन्होने महज 16 साल की उम्र में ही सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा का खिताब जीत लिया था। श्रेया घोषल अपनी सुरीली और मथुर आवाज के लिए ही नही बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। सिंगर ने हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, असमिया, नेपाली, मराठी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गाना गाया है। आज श्रेया घोषल का जन्म दिन है, इस मौके पर आपको श्रेया घोषल के करियर के किस्से बताते हैं।
बेहत कम उम्र में जीता रियलिटी शो का खिताब
सिंगर श्रेया घोषाल अपनी सिगिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। श्रेया ने महज चार साल की कम उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी जादुई आवाज से महज 16 साल की उम्र में सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा’ का खिताब जीत लिया था। ये उनकी सबसे कम समय में एक बड़ी उपलब्धि है।
श्रेया घोषाल का पहला गाना
सिंगिंग की दुनिया में श्रेया घोषाल के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी। इस शो के बाद फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने श्रेया घोषाल को पहला ब्रेक दिया था। डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म देवदास में सिंगिग का मौका दिया। इस फिल्म में श्रेया ने पांच गाने गाए थे और सभी सपरहिट साबित हुए। इन गानों से श्रेया की किस्मत ही बदल गई। उस दौरान रातों-रात स्टार बन गई थी। आपको बता दें कि, फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने श्रेया को ‘सा रे गा मा पा’ में गाते हुए देख था। संजय उनसे काफी प्रभावित हुए थे। इसी के चलते उन्होंने श्रेया को अपनी फिल्म ‘देवदास’ में गाने का अवसर दिया।
श्रेया का अपना पहला नेशनल अवॉर्ड
सिंगर श्रेया घोषाल ने 18 साल की उम्र में सिंगिग के जगत में अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता था। सिंगर को दूसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म पहेली के गाने धीरे जलना के लिए मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने सिंगिंग करियर में तमाम अवॉर्ड हासिल किए। इसी की तरह श्रेया ने एक से बढ़ एक गाने गाए और ये सारे गाने हिट होते गए।
‘श्रेया घोषाल दिवस’
श्रेया घोषाल को सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उनके फैंस आपको विदेश में भी मिलेंगे। उन्होने अपनी आवाज का जादू भारत में तो चलाया ही है बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों करोड़ों फैंस है। विदेश में ‘श्रेया घोषाल डे’ मनाया जाता है। सिंगर श्रेया यूएस गवर्नर को भी अपनी आवाज का दीवाना बना चुकी हैं। इसी के चलते विदेश में ‘श्रेया घोषाल डे’ मनाया जाता रहा है। साल 2010 में श्रेया घोषाल अमेरीका टूर पर गई थी, इस दौरान उन्हें ओहायो राज्य की ओर से सम्मान मिला था। श्रेया की आवाज के दिवाने हुए गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाने की घोषणा कर दी थी।




