नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 27 जनवरी को बॉबी देओल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अब तक बॉबी देओल ने कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज से दर्शकों का दिल जीत है। लेकिन अक्सर उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ और उनकी लव लाइफ सुर्खियों में रहती है। इसकी वजह है उनकी फिल्मी लव स्टोरी। तो चलिए आज उनके जन्मदिन की खास मौके पर उनकी लव स्टोरी से जुड़ा किस्सा जानते हैं।
रेस्तरां में हुई थी पहली मुलाकात
बॉबी देओल की शादी तान्या आहूजा के साथ हुई थी, जिन्हें देखते ही बॉबी देओल अपना दिल हार बैठे थे। बॉबी देओल एक बार कुछ दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में गए थे। वहां तान्या भी आई थीं। वहां बॉबी की नजर तान्या पर पड़ी बड़ी और एक्टर ने वही अपना दिल तान्या को दे दिया था। पहली नजर का उनका प्यार इस तरह परवाना चड्ढा की उन्होंने तान्या से शादी करने का फैसला किया।
इस प्रकार किया था तान्या आहूजा को प्रपोज
एक नजर में तान्या को दिल बैठे बॉबी देओल के पास उनका नंबर नहीं था लेकिन उन्होंने उसका जुगाड़ कर लिया और तान्या से बात करने की कोशिश की लेकिन तान्या ने इनकार कर दिया। इसके बाद भी बॉबी देओल ने हार नहीं मानी और कोशिश करते रहे। इसके बाद दोनों ने मिलने के बारे में सोचा। मिलने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगे। बॉबी देओल ने तान्या को प्रपोज करने के लिए इस रेस्तरां में गए जहां उन्होंने तान्या को पहली बार देखा था।
बॉबी देओल फिल्मी करियर
बॉबी देओल की करियर की बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। केवल फिल्में ही नहीं बल्कि उन्होंने कई वेब सीरीज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल ने ऐसा कमबैक किया कि हर किसी को एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया।




