नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 में सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। अब घर में दुश्मनी और दोस्ती साफ-साफ नजर आ रही है। दोस्त दुश्मन बन रहे हैं और दुश्मन दोस्त घर का पूरा माहौल चेंज होते हुए नजर आ रहा है ।हालांकि अब तक भी समझ नहीं आ रहा है कि बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स अपना गेम काफी अच्छे तरीके से खेल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते की नॉमिनेशन भी पूरी हो गई है तो चलिए उसकी लिस्ट जानते हैं।
कैसा था नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस में सभी घर वालों को नॉमिनेशन का टास्क देते हुए कई सारी चीज समझाई बिग बॉस ने कहा कि आज घर में सभी कंटेस्टेंट्स की किस्मत का ताला दूसरे कंटेस्टेंट्स के हाथ पर होगा। बिग बॉस बारी-बारी से एक-एक करके सदस्यों को बुलाते हैं वहां पर सदस्यों को किसी एक नंबर का ताला चुनना होता है और ताला खोलने ही किसी दूसरे सदस्य की तस्वीर मिलती है आप उसे सेव या नॉमिनेट कर सकते हैं।
घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य
नॉमिनेशन पूरा होने के बाद आपको बता दें बिग बॉस सीजन के इस हफ्ते घर से बेघर होने के बाद गौरव खन्ना सहित प्रणीत नेहल बशीर ये चार सदस्य नॉमिनेट हो चुके हैं हालांकि देखना होगा किस सदस्य का सफर खत्म होता है।
नीलम और तान्या की बीच हुई लड़ाई
बिग बॉस सीजन 19 के शुरुआत से ही तान्या और नीलम अच्छी दोस्त है दोनों के बीच कभी लड़ाई नहीं हुई लेकिन आप बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें तान्या मित्तल से नीलम की लड़ाई हो रही है इसके साथ ही अमाल मलिक भी तान्या मित्तल को कहते हुए नजर आते हैं कि जो नीलम का नहीं हुआ अपनी दोस्त का नहीं हुआ वो किसी का भी होगा। इसके साथ ही नेहल और तान्या की भी लड़ाई होती हुई नजर आ रही है।





