नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 ने अपने 10 हफ्ते पूरे कर लिए है। और इस दौरान घर में काफी कुछ देखने को मिला। वहीं अब घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया चालू हो गई है। बीते दिन इतनी लड़ाइयां घर में हुई इसके बाद दर्शक नॉमिनेशन वाला एपिसोड देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। वह देखना चाहते थे की लड़ाइयों का असर घर में होने वाले इस नॉमिनेशन पर कैसा पड़ता है। वहीं नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए बिग बॉस में मेंढक का एक खूबसूरत जंगल वाला सेट बनाया है।
frog in the Bigg Boss 17 980e833c_9a16_4ec7_95a5_3e8a69a336a7.jpg
मेंढक से बनाया नॉमिनेशन का सेट
बिग बॉस 17 के खूबसूरत सेट की चर्चा तो हर कोई करता है। लेकिन बिग बॉस इस हफ्ते टास्क से रिलेटेड काफी अद्भुत और प्रभावित करने वाले सेट्स बना रहे हैं। और नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए बिग बॉस ने एक मेंढक का सेट बनाया है। जिसके दौरान घरवालों को मेंढक के पास जाना होगा और उसे किस करना होगा जिसके बाद वह किसी और सदस्य को बुलाएंगे और और वह सदस्य घर के किन्हीं बाकी सदस्य को चुनकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरी करेगा। तो आईए जानते हैं कौन हुआ इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड।
घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य हुए नॉमिनेटेड
नॉमिनेशन की प्रक्रिया होते ही बिग बॉस ईशा का नाम लेते हैं। ईशा मेंढक के पास जाती है और मेंढक को किस करती हैं इसके बाद बगल में लाइट जलती है और बिग बॉस उन्हें किसी अन्य सदस्य को बुलाने के लिए कहते हैं जिसके बाद वह समर्थ का नाम लेती हैं। वही समर्थ आते हैं और नॉमिनेशन में अभिषेक और ऐश्वर्या का नाम लेते हैं। इसके बाद घर में यह प्रक्रिया चालू हो जाती है और एक-एक करके सदस्य नॉमिनेशन के लिए नाम चुनते हैं। वही नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे के नाम शामिल हैं। इनमें नील भट्ट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




