नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुनव्वर के बिग बॉस 17 में कप्तान बनने के बाद घर का माहौल काफी बदला बदला नजर आ रहा है। बीते दिन शो की शुरुआत होती ही घरवालों के डांस से। सभी बिग बॉस एंथम पर डांस करते हैं। फिर औरा और अंकिता किचन में हंसी मजाक करते हैं। इसके बाद समर्थ दूध के पैकेट चुराते दिख रहे हैं। वहीं विक्की जैन बातों ही बातों में बीवी अंकिता को बताते हैं आखिर वह किन किन लोगों से टच में रहने वाले हैं। तब विक्की बताते हैं, ‘मैं मन्नारा, ईशा, सना, खानजादी, मुनव्वर से ही बाहर कनेक्शन रखूंगा।’
अभिषेक ने खाई रिंकू की झूठी कसम
बिग बॉस के घर में अक्सर हम सदस्य को एक दूसरे की चीज चुराते तो देखते ही हैं। कुछ दिन पहले अभिषेक से घरवाले दूध के लिए पूछते हुए नजर आ रहे थे लेकिन अभिषेक ने रिंकू की कसम खा कर बोला था की उसने दूध पैकेट नहीं लिया हैं वहीं बीते एपिसोड मेंअभिषेक कुमार की चोरी आखिरकार घरवालों ने पकड़ ली। उनके बेड के किनारे से कई दूध के पैकेट मिले। जिसे देखकर घरवालों ने हंगामा मचा दिया। सभी ने उनसे ये सब छीन लिया।पैकेट मिलने के बाद खानजादी मन्नारा से बोलती है की अभिषेक ने तो रिंकु जी के सर को पकड़ के कसम खाया था। इतना कह कर दोनों हसने लगती है।





