back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: दो चुड़ैलों को देख रूह बाबा के छूटे पसीने, कौन है असली मंजूलिका विद्या या माधुरी ?

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का आज ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं, इस ट्रेलर को देखने के बाद मंजूलिका की मिस्ट्री लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है लेकिन अब फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ट्रेलर को देखने के बाद यह पता चलता है कि यह Horror Comedy Film लोगों को सिनेमाघर तक खींचने का काम करेगी। यह फिल्म भी ‘स्त्री 2’ की तरह लोगों को डराने और हंसाने में सक्सेस होगी। बता दें कि, फिल्म में हॉरर और कॉमेडी के साथ-साथ कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी का रोमांटिक एंगल भी दिखाया गया है।

निर्माताओं ने दर्शकों को दिया तोहफा


फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए आज जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म से जुड़ी खबरों में अब तक माधुरी दीक्षित का नाम सुना था लेकिन ट्रेलर में उनका किरदार भी सामने आया है। एक बार फिर से हवेली का दरवाजा खुल चुका है। ऐसे में अब रूह बाबा को मंजूलिका से ही नहीं बल्कि दूसरी चुड़ैल Madhuri Dixit के किरदार का सामना भी करना होगा। ट्रेलर दर्शकों के लिए यहां मिस्ट्री क्रिएट करती है कि आखिर असली मंजूलिका कौन है माधुरी दीक्षित या विद्या बालन।

कैसा है फील का ट्रेलर


फिल्म के 3 मिनट 50 सेकंड के ट्रेलर में डर और खूब सारी कॉमेडी देखने को मिली। रूह बाबा का किरदार निभा रहे Kartik Aryan की मुश्किलों को बढ़ाने के लिए अब दो-दो मंजूलिका आ गई है। ट्रेलर की शुरुआत उसी दरवाजे से होती है जहां पर मंजूलिका को कैद किया गया था। ट्रेलर के पहले हिस्से में आपको खूब सारी कॉमेडी देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरा हिस्सा शुरू होते ही डर का एहसास होने लगता है। 2 मिनट 16 सेकंड के बाद अंधेरा ही अंधेरा छा जाता है और माधुरी दीक्षित की एंट्री होती है।

सुपरहिट रहे हैं पिछले दो पार्ट


भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के पिछले दो पार्ट सुपरहिट रहे हैं। दोनों ही फिल्मों में भरपूर कॉमेडी और डर देखने को मिला था। वहीं, अब Bhool Bhulaya फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त दिवाली को यादगार बनाएगी। फिल्म की स्मार्ट राइटिंग, दमदार विजुअल्स और एक दिलचस्प कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म


फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर माहौल सेट करती नजर आएगी। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को रिलीज हो रही है। इस दिन अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...