नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारती सिंह का कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है तो वहीं इसका पहला सीजन भी काफी हिट रहा। अब दूसरा सीजन भी खत्म होने जा रहा है ये इसका फिनाले वीक चल रहा है। छोटे पर्दे के तमाम फेमस स्टार्स ‘लाफ्टर शेफ 2’ में कॉमेडी के साथ कुकिंग का हुनर दिखाते नजर आए हैं। अब इसके विनर का भी खुलासा हो गया है तो चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं।
ये जोड़ी बनी लाफ्टर शेफ 2′ की विनर
फिनाले के नजदीक आते ही ‘लाफ्टर शेफ 2’ की चर्चा तेज हो गई है, हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि दूसरे सीजन की ट्रॉफी कौन जीतता है। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो ही है, जिसमें ‘लाफ्टर शेफ 2’ के विनर का नाम लीक हो गया है। बिग बॉस ताजा खबर पेज ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें इस शो का विनर का नाम रिवील किया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली गोनी और रीम शेख इस सीजन के विनर बने हैं। खास बात ये है कि अली गोनी दूसरी बार शो के विनर बन गए हैं, पहली बार उनकी जोड़ी राहुल वैद्य के साथ बनी थी।
आपको बता दें अली गोनी और रीम शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। दोनों ने कुकिंग के साथ दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन किया और अब रिपोर्ट के अनुसार इस जोड़ी ने ट्राफी अपने नाम की है।
फर्स्ट और सेकंड रनर-अप बनी ये जोड़ियां
अली गोनी और रीम शेख के नाम ‘लाफ्टर शेफ 2’ की ट्रॉफी हो गई है और इस जोड़ी ने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है, जबकि इन दोनों ने ही वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। शो के फर्स्ट रनर-अप एल्विश यादव और करण कुंद्रा और सेकंड रनर-अप रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य बने हैं।
आपको बता दें कि इस शो को होस्ट भारती सिंह कर रही हैं और शो में रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, अली गोनी, रीम शेख और करण कुंद्रा जैसे तमाम स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आए हैं।




