back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट का आधा हिस्सा भी नहीं ला पाई ‘बड़े मियां-छोटे मियां’, 8वें दिन सिर्फ इतने पर सिमटी कमाई

बड़े बजट में बनी फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां’ का कलाकारों ने खूब प्रमोशन किया था, लेकिन थिएटर में रिलीज होने के बाद ये एक्शन थ्रिलर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईद पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की स्टारर एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, एक्शन थ्रिलर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। अब आठ दिन बाद भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही

पहले दो दिन की कमाई देखकर लगा था कि फिल्म सुपरहिट होगी लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई और अब आठ दिन बाद भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।’बड़े मियां-छोटे मियां’ के कलाकारों ने खूब प्रमोशन किया था, लेकिन थिएटर में रिलीज होने के बाद अक्षय-टाइगर की यह एक्शन थ्रिलर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में यह फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन यह अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है। अब फिल्म की आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

आठवें दिन का कलेक्शन

सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ ने रिलीज के आठवें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 50.15 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 15.65 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 8.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.05 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.5 करोड़ रुपये, छठे दिन 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सातवें दिन 2.55 करोड़ रुपये, आठवें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की।

350 करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म

फिल्म ने पहले भी वीकेंड में बहुत अच्छी कमाई नहीं की। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि दूसरे वीकेंड में फिल्म क्या बदलाव लाती है। 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की मौजूदा स्थिति को देखकर लगता है कि बजट का आधा हिस्सा भी नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही एक और फ्लॉप फिल्म का अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के नाम पर हो जायेगा। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय बोस भी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵