back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Baaghi 4: फिल्‍म ‘बागी 4’ ने मचाया धमाल, एडवांस टिकटों की बंपर बुकिंग

फिल्‍म 'बागी 4' को एडवांस बुकिंग में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ इस फिल्म ने प्री सेल में ही करोड़ों का कलेक्‍शन कर लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग से करोड़ों का कलेक्शन कर लिया। पहले 48 घंटों में एक लाख से अधिक टिकट बिके। अनुमान है कि, ओपनिंग डे पर फिल्म 10 से 20 करोड़ रुपये कमा सकती है।

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 5 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग कर ली है और एक लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। चलिए यहां ‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि ये पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है।

एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई? 

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म बागी 4 के साथ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं। महामारी के बाद लगातार फ्लॉप्स झेल चुके टाइगर की इस एक्शन थ्रिलर से बड़ी उम्मीदें हैं। ए. हर्ष निर्देशित फिल्म की फर्स्ट-डे प्री-सेल्स उम्मीद से कहीं बेहतर रही, जिससे इसके धमाकेदार ओपनिंग की संभावना बढ़ गई है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, बागी 4 ने पहले दिन के लिए कुल 2,23,397 टिकटों की प्री-सेल दर्ज की है। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ब्लॉक सीटों को छोड़कर 5.54 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि ब्लॉक सीटों को मिलाकर इसकी प्री-सेल कमाई 8.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

ओपनिंग डे पर ‘बागी’ का डबल डिजीट की उम्‍मीद 

बागी 4 ने बीते लंबे समय के बाद टाइगर श्रॉफ की फिल्मों में सबसे मजबूत प्री-सेल दर्ज की है। ए. हर्ष के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के रुझान बताते हैं कि इसकी ओपनिंग 12–13 करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि, बागी सीरीज़ की पिछली सफलता को देखते हुए बड़ा सवाल यही है कि क्या बागी 4 पहले दिन के बाद भी अपनी रफ्तार कायम रख पाएगी।

जानिए फिल्म के बारे में

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में सोनम बाजवा का अहम किरदार है, जबकि संजय दत्त एक दमदार खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। कलाकारों की इस लिस्ट में श्रेयस तलपड़े भी शामिल हैं। खास बात यह है कि सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, जो फ्रेंचाइज़ी के इस नए चैप्टर को और अधिक रॉ और अनफ़िल्टर्ड सिनेमैटिक टोन प्रदान करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵