back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐ मेरे हमसफ़र के कलाकारों ने ढूंढा सेट पर बॉन्डिंग का नया तरीका

Aye Mere Humsafar celebrates a reunion

मुंबई, २० जनवरी २०२१: इन दिनों अभिनेता हेक्टिक शेड्यूल का पालन कर रहे हैं जिस वजह से उन्हें अपने सह-कलाकारों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। दो महीनों के बाद, हाल ही में दंगल टीवी के ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ के कास्ट को एक साथ मिलने का मौका मिला! कोठारी और शर्मा, दोनों परिवारों में लंबे समय के बाद ,सेट पर पुनर्मिलन हुआ। पूरी टीम ने एक साथ एक शानदार भोजन का आनंद लिया।

खाने के मज़ेदार अनुभव को साझा करते हुए विधी की भूमिका निभाने वाली टीना फिलिप कहती हैं, “हमेशा समय निकालना और शूटिंग के बीच भोजन करना एक परेशानी का कारण रहा है। इसलिए जब शूटिंग में देरी हो गई, तो हमने कुछ स्वादिष्ट भोजन खाने का फैसला किया। पास्ता से लेकर मलाई कोफ्ता तक हमने पेट भर कर भोजन किया। मुझे हर किसी को देखकर बहुत खुशी हुई और मुझे लगता है कि यह बॉन्डिंग का एक शानदार तरीका है। मुझे उम्मीद है कि हमें जल्द ही इस तरह का एक और मौका मिलेगा। “

दिव्या की भूमिका निभाने वाली पूजा सिंह कहती हैं, “बहुत लंबे समय के बाद हम सब एक साथ सेट पर आए। मुझे मेरे सह-अभिनेताओं के साथ बहुत अच्छा लग रहा था। हमने विभिन्न प्रकार के भोजन का ऑर्डर दिया, मैंने कोलीवाड़ा झींगा और सीख कबाब का आनंद लिया। सबके साथ मिलकर भोजन खाने में मज़ा आया और मुझे यह एक साथ समय बिताने का एक अच्छा तरीका लगता है।”

दंगल टीवी के ऐ मेरे मेरे हमसफ़र पर तीन फिलिप और पूजा सिंह को सोमवार से शनिवार शाम 7:00 बजे और रात 10:30 बजे देखे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵