back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अविका गोर: एक निर्माता होने के नाते मैं और अधिक विनम्र एक्टर बन गई हूं

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गोर ने अपने पहले और अभी तक बिना शीर्षक वाले प्रोडक्शन वेंचर की शूटिंग पूरी कर ली है। वह कहती हैं कि एक निर्माता होने के कारण वह और अधिक विनम्र अभिनेता बन गई हैं। अविका गोवा में अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर की शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने इसे अद्भुत अनुभव बताया। टेलीविजन शो बालिका वधू से आनंदी के रूप में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव रहा है क्योंकि यह मेरा पहला प्रोडक्शन है। हमने 10 दिनों से अधिक समय तक गोवा में शूटिंग की। पूरा माहौल बहुत अलग था। 24 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म या कलाकारों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। अविका ने साझा किया कि मुझे लगता है कि एक निर्माता होने के नाते मैं और अधिक विनम्र एक्टर बन गई हूं, और इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में भी मदद की है। मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस होता है। मैं इस फिल्म के जल्द ही पूरा होने और रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती। वर्कफ्रंट का बात करें तो अविका को तेलुगु भाषा की थ्रिलर ड्रामा नेट में देखा गया था। वहीं वह तेलुगु फिल्म थैंक यू में नजर आने वाली है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵