नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का एक्शन अवतार दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रहा है। बेबी जॉन में सान्या मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो भूमिका में हैं। फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अबतक इसे रिलीज हुए पांच दिन हो गए है। या यूं कहें कि फिल्म को पूरा एक हफ्ता होने वाला है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में विफल रही। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के सामने बेबी जॉन का हाल बहुत बुरा है। आइये जानते हैं फिल्म ने अपने पहले रविवार को कितनी कमाई की हैं।
Sacnilk.com पर अपडेट किए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि बेबी जॉन ने अपने पहले रविवार को 4.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। बेबी जॉन ने अपने पहले पांच दिनों में 28.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बेबी जॉन ने रिलीज़ के पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन से इसमें भारी गिरावट देखी गई, बाद के दिनों में इसमें मुश्किल से ही बढ़ोतरी हुई। दूसरे का कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 4.75 करोड़ रुपये रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वरुण धवन-स्टारर को पहले रविवार को 16.76 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली।
बेबी जॉन से काफी बेहतर रही पुष्पा 2
तुलनात्मक रूप से अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बेबी जॉन से काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे सप्ताह में रविवार को 14.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बता दें कि ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि कई थिएटरों में बेबी जॉन के कई शो पहले ही बंद कर दिए गए थे, और उनकी जगह मार्को को लिया गया था। जो एक और एक्शन थ्रिलर जिसमें उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को बनाने में 160 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ है। ‘बेबी जॉन’ को कमाई देखकर लग रहा है कि निर्माताओं को आने वाले दिनों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।




