back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्शी ने बिग बॉस ओटीटी से इतर दिव्या अग्रवाल पर किया कटाक्ष

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिग बॉस 11 की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री अर्शी खान का कहना है कि दिव्या अग्रवाल किसी का सम्मान करना नहीं जानती हैं और करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के लिए एक आदर्श मेजबान हैं। अर्शी कहती हैं, मुझे लगता है कि करण एक मेजबान के रूप में काफी निष्पक्ष हैं। दिव्या किसी का सम्मान करना नहीं जानतीं। वह खुद को रियलिटी टेलीविजन शो की रानी के रूप में सोचती हैं। लेकिन उनके गुमान का बुलबुला जल्द ही फट जाएगा। अगर आगे भी उनका यही रवैया रहता है तो वह एक और प्रियंका जग्गा साबित होंगी। कोई भी प्रोडक्शन या चैनल उनके साथ काम नहीं करेगा। वह आगे कहती हैं, दिव्या खुद को नीचा कर लेंगी। वह करण को विकास गुप्ता के रूप में ले रही हैं, जो उसके आखिरी शो ऐस ऑफ स्पेस के होस्ट थे। और यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी गलती है। वह बहुत चिड़चिड़ी लड़की हैं। अर्शी ने बिग बॉस ओटीटी के घर के एक अन्य प्रतियोगी जीशान खान के बारे में भी अपना दृष्टिकोण साझा किया। अर्शी कहते हैं, जीशान बहुत तेज और अनपढ़ था। सिर्फ धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने से आप साक्षर नहीं हो जाते। उसकी एक प्रतियोगी के साथ शारीरिक लड़ाई हुई और अब वह शिकार के रूप में सामने आना चाहता है। वास्तव में, यह उसके लिए और जो समर्थन कर रहे हैं, उनके लिए दुख की बात है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...