मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बिग बॉस फेम अर्शी खान आने वाले गाने हैंग करदी में शोक ई के साथ नजर आएंगी। अर्शी ने अतीत में गड्डी मेरी फरारी, बंदी, नैन नशीले, सूट पटियाला जैसे कई संगीत वीडियो में अभिनय किया है। वह बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट थीं और बिग बॉस 14 में चैलेंजर थीं। अपने आगले गाने के बारे में बात करते हुए अर्शी ने कहा, एक अभिनेत्री के रूप में, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं और मुझे और ज्यादा प्रोजेक्ट की पेशकश कर रहे हैं। मेरा आगला गाना शोक ई द्वारा गाया गया एक और हिट गाना होगा। मैं अपने दर्शकों से और अधिक प्यार की उम्मीद कर रही हूं। अभिनेत्री ने सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल, विश और इश्क में मरजावां जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया है और जल्द ही अपने आगामी टेलीविजन रियलिटी शो आयेंगे तेरे सजना की शूटिंग शुरू करेंगी। हाल ही में उनकी वेब सीरीज द डेविल इनसाइड रिलीज हुई थी। हैंग करदी 16 अगस्त को रिलीज होगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम




