back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या Arbaaz khan और Sshura Khan बनने वाले हैं पेरेंट्स? क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुआ कपल

अरबाज खान और शूरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अरबाज खान और शूरा खान ने पिछले साल शादी की थी तब से ही वह चर्चा में बने हुए हैं। शूरा और अरबाज की शादी में केवल दोनों के करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल हुए थे।अब हाल ही में अरबाज और शूरा को वुमेन्स क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद से दोनों के पेरेंट्स बनने की खबरें चर्चा में आ रही है।

क्या दोबारा पिता बनने वाले हैं अरबाज खान? 

रिपोर्ट के अनुसार 15 अप्रैल को शूरा और अरबाज को क्लिनिक से बाहर निकलते देखा गया था।इस दौरान अरबाज को व्हाइट शर्ट और जींस में देखा गया।उन्होंने शूरा का हाथ पकड़ा हुआ था। वहीं शूरा ने ओवरसाइज शर्ट पहनी हुई थीशूरा खान ढीले-ढाले कपड़ों में अपना बेबी बंप छुपाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद कैमरा में उनका बेबी बंप स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। 

इस वीडियो को पिंक विला ने शेयर करते हुए लिखा कि,शूरा खान अपने पहले बेबी के लिए एक्साइड हैं। अभी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते जा रहा है। तो वहीं इस वीडियो पर फैंस के कई सारे कॉमेंट्स भी आ रहे हैं। 

अरबाज खान के तरफ से नहीं आया कोई अपडेट 

इसके पहले भी ईद के मौके पर सलमान खान ने घर पर पार्टी रखी थी वहां भी शूरा और अरबाज खान नजर आए उसे दौरान भी शूरा कैमरा के सामने छुपाते छुपाते आईं थी। तब से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें अभी तक अरबाज खान की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऑफीशियली जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें कि, अरबाज खान की शूरा के साथ ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। और उनका बेटा भी है अरहान खान। लेकिन उन्होंने 19 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया। वहीं 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज ने शूरा से शादी की।

Advertisementspot_img

Also Read:

The show ‘Rise and Fall’: सिर्फ शो का एंगल था धनश्री के साथ अरबाज का रिश्ता! खुद बोले सच्चाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए, जहां उनकी और धनश्री की...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...