नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के दबंग अभिनेता अरबाज खान और खान परिवार में एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है। सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान एक बार फिर पिता बनने वाले है। जिसके काफी समय से इस बारे में खबर आ रही थी। उनकी पत्नी शूरा खान ने ये अब कंफर्म कर दिया है। हाल ही में 57 साल के एक्टर अरबाज को पत्नी शूरा के साथ देखा गया। पहले तो अरबाज शूरा के साथ पैपराजी को पोज देते दिखें, फिर फोटो के लिए मना किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
57 साल के अरबाज खान एक बार फिर पिता बनने को तैयार है। मलाइका आरोड़ा से तलाक के बाद दो साल पहले एक्टर ने शूरा से दूसरी शादी की है। पिछले दिनों अरबाज की पत्नी शूरा बेबी बंप के साथ नजर आईं। अब हाल ही में दोनों को एक साथ दिखा गया। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज देते दिखें। इस दौरान अरबाज अचानक पैपराजी को बोले- ‘समझा करो, आप भी जाने दो ना?’ आखिर ऐसा क्यों बोले अरबाज जानिए।
पैपराजी को बात समझने की गुजारिश की
हाल ही में अरबाज खान और पत्नी शूरा खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ नजर आए। पैपराजी को दोनों ने फोटो भी दिए। लेकिन फिर अचानक पैपराजी बोले, ‘मैडम राइट राइट होकर फोटो दीजिए।’ इस पर अरबाज बोले, ‘समझा करो, आप भी जाने दो ना?’।
दरअसल, अगर शूरा अलग फोटो के लिए एंगल से पोज देती तो उनका बेबी बंप दिख सकता था। ऐसा शायद अरबाज होने देना नहीं चाहते थे। इसके अलावा, आज शूरा ने एक लूज ड्रेस भी पहना था, जिससे उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था। जबकि कुछ दिन पहले वह टाइट ड्रेस में दिखीं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आया।
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद शूरा से शादी
बता दें कि, अभिनेता अरबाज खान की शूरा से यह दूसरी शादी है। दोनों ने साल 2023 में शादी की है। अब अरबाज पिता बनने वाले हैं। अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा हैं। मलाइका और अरबाज का भी एक बेटा है। दोनों ने 19 साल की शादी के बाद तलाक लिया। साल 2017 में दोनों तलाक होने से अलग हुए।




